ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news voter list revision campaign in sakaldiha assembly 885 new voters filled form 6

Chandauli News : सकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 885 नए मतदाताओं ने भरा फार्म-6.

“चंदौली की सकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजरों की मौजूदगी में 885 नए मतदाताओं के आवेदन लिए गए।”

chandauli

11:36 PM, Oct 17, 2026

Share:

 Chandauli News : सकलडीहा विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 885 नए मतदाताओं ने भरा फार्म-6.
logo

नजदीकी बूथ पर अपना मतदाता लिस्ट में नाम चेक करते मतदाता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत 17 अक्टूबर को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर तैनात रहे। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 के तहत 885 आवेदन लिए गए।

Img

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 393 बूथ हैं, जहां 3 लाख 2 हजार 461 मतदाता पंजीकृत हैं। विशेष अभियान के दौरान तीन दर्जन से अधिक सुपरवाइजर और पांच एआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन बूथों का भ्रमण कर अभियान की निगरानी करते रहे। प्रभारी तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

Img

उन्होंने बताया कि अगला विशेष अभियान 24 अक्टूबर को चलाया जाएगा। इस दौरान बूथों पर कैंप लगाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्य भी किए जाएंगे। अभियान में एआरओ विजय सिंह, जावेद अख्तर, सुरेंद्र प्रताप सहाय, गोपाल कृष्ण तिवारी तथा सुपरवाइजर राजेश पासवान, आलोक पांडेय, चंदन यादव, प्रेमानंद मौर्य, राकेश सिंह यादव और अमरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.