Chandauli News: हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
"सैयदराजा पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।"
chandauli
7:45 PM, Feb 14, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में हत्या में शामिल अभियुक्त
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-2 स्थित नौबतपुर के समीप से आरोपी को दबोचा गया। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने टीम के साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर 23 नवंबर 2025 को ग्राम काजीपुर स्थित शराब के ठेके पर हुई हत्या के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त मुकेश यादव निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा को नौबतपुर गांव में एनएच 19 हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
