Chandauli News: अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार.
"गिरफ्तार अभियुक्त नीरज यादव पुत्र निर्गुण यादव (21 वर्ष), के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर और एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना धानापुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है"
chandauli
8:08 PM, Nov 10, 2025
Share:


धानापुर पुलिस की गिरफ्त में अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ वांछित आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय ओझा और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगवां घाट स्थित अमादपुर काली मंदिर के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज यादव पुत्र निर्गुण यादव (21 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ी रमरजाय, थाना धानापुर, चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर और एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना धानापुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



