Chandauli News: चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पायल और नकदी बरामद.
"गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए, जो हाल ही की चोरी की घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस अब मामले में अन्य साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई को और मजबूत करने में जुटी है।"
chandauli
9:37 PM, Apr 1, 2026
Share:


इलिया पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। इलिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है, जिससे मामले का खुलासा हो गया।
मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने ग्राम जंगलपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नीतिन कुमार निवासी भुड़कुड़ा, थाना इलिया के रूप में हुई। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए, जो हाल ही की चोरी की घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस अब मामले में अन्य साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई को और मजबूत करने में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन राय के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी गिरीश बल्लभ शुक्ला, कांस्टेबल संदीप कुमार और मनीष सिंह की अहम भूमिका रही।



