ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news wanted in cow slaughter case carrying a reward of rs 25 thousand arrested eight cows were recovered

Chandauli News: गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, आठ गोवंश हुए थे बरामद.

“सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जुलाई में जेठमलपुर तिराहे के पास पिकअप से आठ गोवंश बरामद किए गए थे।”

chandauli

7:45 PM, Sep 6, 2026

Share:

Chandauli News: गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, आठ गोवंश हुए थे बरामद.
logo

गिरफ्तार 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त के साथ सैयदराजा पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदौली की ओर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की नई टाटा इंट्रा पिकअप बिहार की तरफ जा रही है, जिसमें गोवंश लदे हैं। जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद-लाल रंग की पिकअप को रोक लिया। पुलिस को देखते ही चालक और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। जांच के दौरान पिकअप के डाले में क्रूरतापूर्वक बांधे गए आठ गोवंश मिले, जिनमें पांच गाय और तीन सांड थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने पंचफेड़वा-अलीनगर क्षेत्र से दोपहर करीब दो बजे चंद्रशेखर राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने 15 जुलाई को पुलिस चेकिंग देखकर गोवंश लदे वाहन को छोड़कर भागने की बात बताई। कार्रवाई करने वाली टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, कांस्टेबल रमाकांत पटेल तथा स्वाट प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव, मुख्य आरक्षी राणा प्रताप सिंह, रामानंद यादव, आशुतोष सिंह, सतीश सिंह, दीपक मिश्रा, आरक्षी अमित सिंह और महेश कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.