Chandauli News: हत्या की साजिश में वांछित गिरफ्तार, देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद.
"पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।"
chandauli
10:13 PM, Jan 28, 2026
Share:


तमंचा के साथ पकड़ा गया आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या की साजिश के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को देशी असलहा और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कोतवाल मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गंजी प्रसाद तिराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक जिम संचालक के भाई के ऊपर फायरिग करने के मामले में वांछित न्यू सेंट्रल कॉलोनी से रेलवे स्टेशन की ओर पैदल आ रहा है और फरार होने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामलखन यादव पुत्र सोमारू राम यादव निवासी ग्राम सिकटिया परशुरामपुर, थाना अलीनगर जनपद चंदौलीके रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों लादेन यादव और अमन यादव के साथ मिलकर पूर्व में रची गई योजना के तहत अरविंद यादव (जिनकी पिछले वर्ष गोली मारकर हत्या हो चुकी है) के भाई राजू यादव की हत्या की साजिश रची थी। दिनांक 26 जनवरी 2026 की रात सिकटिया रेलवे क्रॉसिंग के पास राजू यादव पर फायर किया गया था, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने पर अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था और बिहार भागने की योजना बना रहा था।
