ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news warranty arrested for defying court order and not paying maintenance amount

Chandauli News: न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा भरण-पोषण की राशि न देने पर वारंटी गिरफ्तार.

"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंकज चौहान को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।"

chandauli

3:05 PM, Dec 1, 2025

Share:

Chandauli News: न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा भरण-पोषण की राशि न देने पर वारंटी गिरफ्तार.
logo

इलिया पुलिस की गिरफ्त में वारंटी पंकज

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इलिया थाना पुलिस ने रविवार सुबह डेहरी कलां गांव निवासी पंकज चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पारिवारिक न्यायालय में पंकज चौहान की पत्नी द्वारा भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के लिए वाद दायर किया गया था, जिसमें अदालत ने कई माह पूर्व उन्हें निर्धारित राशि नियमित रूप से अदा करने का आदेश दिया था।

बताया जा रहा है कि पंकज चौहान लगातार अदालत के आदेश की अवहेलना करता रहा और महीनों से भरण-पोषण की राशि जमा नहीं कर रहा था। आदेश का अनुपालन न होने पर न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसी क्रम में रविवार भोर में इलिया पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के सम्मान में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंकज चौहान को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ तथा हेड कॉन्स्टेबल हरिकिशन प्रजापति शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.