ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news water entered railway quarters due to heavy rains damage caused on a large scale cleaning of the main drain is reduced to paper

Chandauli News: भारी बारिश से रेलवे क्वार्टरों में घुसा पानी, बड़े पैमाने पर हुआ नुकसान, मुख्य नाले की सफाई कागजों में सिमटी.

"भारी बारिश के दौरान नाले जलभराव का कारण बन जाते हैं। कालोनियों में बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर पालिका और रेलवे को मिलकर काम करना होगा"

chandauli

10:24 AM, Oct 5, 2025

Share:

Chandauli News: भारी बारिश से रेलवे क्वार्टरों में घुसा पानी, बड़े पैमाने पर हुआ नुकसान, मुख्य नाले की सफाई कागजों में सिमटी.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों व रेलवे कालोनियों में झमाझम बारिश से जलजमाव हो गया है। लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया है। रेलवे कालोनी में घरों के बर्तन पानी में तैरते नजर आए। शुक्रवार व शनिवार की सुबह हुई बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया। पीडीडीयू नगर पालिका व रेलवे की अधिकांश कालोनियों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने जलजमाव कर दिया है।

Img

हाल यह है कि बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया। कई घरों के चूल्हे तक नहीं जले हैं। लोग रातों में सो तक नहीं पाए हैं। आश्चर्य है कि प्रति वर्ष बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी होता है। नालों-नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए भारी भरकम बजट भी जारी होता है। नालों के हाल भी जर्जर अवस्था में आ गए हैं। इन जर्जर नालों की सफाई में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।

Img

बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जर्जर नालों की फाइलों में सफाई होने के कारण बारिश ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। वहीं नगर पालिका और रेलवे के खुले नाले बड़ी समस्या बन चुके हैं। बारिश के दौरान खुले नाले जलभराव का कारण बन रहे हैं। खुले नाले हादसों का कारण भी बन सकते हैं। विभागों को तनिक भी इसकी परवाह नहीं है।

नालों का एक बार जीणोद्धार करा दें। उसी जर्जर अवस्था के नालों में सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये डुबाया जा रहा है। जिसका खामियाजा मानसून में नगर पालिका और रेलवे कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ता है। विभागों के एक बार समन्वय बना कर जल निकासी और मानसून के अवलोकन के हिसाब से सोचने की जरूरत है।

Img

नगर पालिका और रेलवे के खुले नाले एक बड़ी समस्या बन चुके हैं, जिसके कारण लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। भारी बारिश के दौरान नाले जलभराव का कारण बन जाते हैं। कालोनियों में बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,

Img

जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर पालिका और रेलवे को मिलकर काम करना होगा। निरंतर नालों की सफाई और रखरखाव बहुत जरूरी है। जल निकासी व्यवस्था में सुधार लाया जाए, तभी कोई बचाव हो सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.