Chandauli News: लतीफशाह बांध से कर्मनाशा नदी में गिर रहे पानी ने निचले इलाकों में मचाई तबाही, कई गांव में घुसा पानी, फसलें बर्बाद.
"लतीफशाह बांध के ऊपर से लगातार पानी बहाया जा रहा है। रविवार को शहाबगंज पुराना पुल पर पानी कम होने के साथ ही पुल पर बनी रेलिंग के ध्वस्त होने के बाद आवागमन के खतरे को देखते हुए पुल के दोनों तरफ बांस बल्ली लगाकर रास्ते को रोक दिया गया है"
chandauli
8:54 PM, Oct 5, 2025
Share:


लतीफशाह बांध से गिरता पानी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया तहसील लतीफशाह बांध से रविवार को भी चार फीट पानी कर्मनाशा नदी में गिर रहा है, जिससे इलाके के निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कई गांवों में जहां पानी घुस गया है, वहीं फसलें डूबकर बर्बाद हो गई हैं। बीते अगस्त माह के अंत में आए बाढ़ की विभीषिका से अभी क्षेत्र के लोग उबार नहीं पाए थे कि एक बार फिर प्रकृति की मार ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है।
शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई 24 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मूसाखांड़ बांध ओवरफ्लो हो गया और उसके आठ फाटक तक खोल दिए गए। जिससे शनिवार की शाम तक लतीफशाह बांध के ऊपर से 10 फीट पानी कर्मनाशा नदी में लगातार बह रहा था। जिससे स्थिति यह हो गई कि शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित पुराना पुल के ऊपर से पानी चलने लगा और पुराना पुल के रास्ते दोनों तरफ से बंद हो गए।
विज्ञापन
बारिश बंद होने के बाद बांधों से पानी छोड़ने का क्रम कम होने के बावजूद लतीफशाह बात के ऊपर से लगातार पानी बहाया जा रहा है। रविवार को शहाबगंज पुराना पुल पर पानी कम होने के साथ ही पुल पर बनी रेलिंग के ध्वस्त होने के बाद आवागमन के खतरे को देखते हुए पुल के दोनों तरफ बांस बल्ली लगाकर रास्ते को रोक दिया गया है।
वहीं, निचले इलाके सवैया महलवार, केरायगांव, जेगुरी सहित दर्जनों गांवों में भारी तबाही मचाई है, जिससे गांव में पानी घुस गया है और फसलें नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई हैं।



