मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news water level of chandraprabha river increased water reached houses in nagai

Chandauli News : चंद्रप्रभा नदी का बढ़ा जलस्तर, नगई में घरों तक पहुंचा पानी.

“चंद्रप्रभा और गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने से सदर तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नगई में घरों के अंदर तक पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों को राहत केंद्र में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

chandauli

7:31 PM, Sep 1, 2026

Share:

Chandauli News : चंद्रप्रभा नदी का बढ़ा जलस्तर, नगई में घरों तक पहुंचा पानी.
logo

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह और सूर्यमुनी तिवारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अजीत जायसवाल. बबूरी, चंदौली.

चंदौली। चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के पुल पर पानी चलने लगा है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास के गांवों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नगई गांव में कई ग्रामीणों के घरों के अंदर तक पानी पहुंचने से स्थिति गंभीर हो गई है।

Img

पानी बढ़ने के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने बबुरी सीएचसी में डेरा डाल लिया। मौके का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी से ग्रामीणों ने घरों में पानी भरने और आवास नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने लेखपाल और ग्राम प्रधान को स्थलीय निरीक्षण कर पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को बबुरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए राहत केंद्र में शिफ्ट कराने को कहा।

विज्ञापन

Img

लगातार बारिश और मिर्जापुर की ओर से आ रही गड़ई नदी के बढ़े जलस्तर से बबुरी, दुदे और नगई क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूबने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2025 की बाढ़ की विभीषिका के बाद क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दिलाने, क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने और खाने-पीने की सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संकट के समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना ही जनसेवा है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर हर संभव राहत दिलाने का भरोसा दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.