ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news water power minister assured to release water in canals 04082025 qSa0r9

Chandauli News: जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन.

Chandauli News: जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन.

12:00 AM, Jun 7, 2025

Share:

Chandauli News: जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा। 

चंदौली। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता बीरेंद्र सिंह ने नहरों और राजवाहों में पानी छोड़े जाने व फोरलेन कार्यदायी संस्था की ओर से सकरी पुलिया बनाए जाने पर ध्यान आकृष्ट कराया। कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही पानी छोड़े जाने व पुलिया की समस्या दूर कराए जाने का आश्वासन दिया। इस समय धान की नर्सरी किसान डाल रहे हैं। साधन संपन्न किसान तो निजी ट्यूबेल से नर्सरी डाल रहे हैं। लेकिन छोटे और मझोले किसान राजवाहा पर ही आश्रित हैं।

विज्ञापन

राजवाहा में पानी नहीं छोड़े जाने से धान की नर्सरी नहीं डाली जा रही, जिसका सीधा असर धान की उपज पर होगा। शुक्रवार को धानापुर कार्यक्रम में जा रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सकलडीहा कस्बा में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसमें किसान नेता बीरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने राजवाहों और नहरों में पानी की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, सूर्यमुनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, विजय गुप्ता, सुनील सिंह, रणविजय सिंह, पिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.