मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news waved pistol to make bhaukaal police caught it within 24 hours illegal weapon recovered

Chandauli News:‘भौकाल’ बनाने के लिए लहराया तमंचा, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा; अवैध असलहा बरामद.

"बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध हथियारों के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

6:43 PM, Jun 4, 2026

Share:

Chandauli News:‘भौकाल’ बनाने के लिए लहराया तमंचा, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा; अवैध असलहा बरामद.
logo

बलुआ पुलिस कि गिरफ्त के आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, बलुआ, (चंदौली).

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

Img

बताया जाता है कि 2 जून को नैढ़ी ईदगाह चौराहे के पास आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर लहराया था। इस दौरान उसने विरोधी पक्ष को धमकाते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान आमिर अहमद (24 वर्ष) पुत्र जियाउद्दीन निवासी बड़गावां, थाना बलुआ के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की और दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

विज्ञापन

Img

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त तमंचा बिहार के भभुआ क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। उसका कहना था कि वह इलाके में अपना रौब और दबदबा कायम करने के लिए हथियार अपने पास रखता था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.