Chandauli News:जनपद के शुरू हुई गेहूं खरीद, 69 केंद्रों पर 15 जून तक खरीद, MSP ₹2585 प्रति क्विंटल.
"जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं बिक्री से पहले विभागीय पोर्टल या जन सुविधा केंद्र/साइबर कैफे के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कर लें, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।"
chandauli
8:33 PM, Apr 10, 2026
Share:


गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में 30 मार्च से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। इस वर्ष किसानों को राहत देते हुए सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले साल की तुलना में ₹160 अधिक है।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद में कुल 69 खरीद केंद्र संचालित किए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 21, पीसीयू के 14, यूपीएसएस के 5, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति का 1 केंद्र शामिल है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त केंद्र भी खोले जाने की बात कही गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गेहूं बेचने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही, यह भी बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हैं और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं बिक्री से पहले विभागीय पोर्टल या जन सुविधा केंद्र/साइबर कैफे के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कर लें, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
