मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news when daughter s aadhar card was not made suresh climbed bsnl tower for the third time came down after four hours

Chandauli News: बेटी का आधार कार्ड नहीं बना तो तीसरी बार BSNL टावर पर चढ़ा सुरेश, चार घंटे बाद उतरा.

“चंदौली में बेटी का आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज एक युवक तीसरी बार करीब 100 फीट ऊंचे BSNL मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आधार कार्ड बनवाने के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा।”

chandauli

8:31 PM, Aug 26, 2026

Share:

Chandauli News: बेटी का आधार कार्ड नहीं बना तो तीसरी बार BSNL टावर पर चढ़ा सुरेश, चार घंटे बाद उतरा.
logo

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टावर से उतर गया सुरेश

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अजीत जायसवाल, बबूरी चंदौली.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी सुरेश बुधवार को तीसरी बार करीब 100 फीट ऊंचे BSNL मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर बबुरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

Img

बताया गया कि सुरेश इससे पहले 30 मार्च और 30 मई को भी टावर पर चढ़ चुका है। पिछली दोनों घटनाओं में पत्नी से नाराजगी वजह बनी थी, जबकि इस बार उसने अपनी पांच वर्षीय बेटी पूजा का आधार कार्ड नहीं बनने का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ने की बात कही। पुलिस ने सुरेश की पत्नी ममता और बेटी को मौके पर बुलाया। पत्नी और मासूम बेटी नीचे खड़े होकर उससे उतरने की गुहार लगाती रहीं। सुरेश बार-बार बेटी का आधार कार्ड बनवाने की मांग करता रहा और कार्ड बनने तक नीचे नहीं उतरने की बात कही।

विज्ञापन

Img

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और परिजनों ने आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सुरेश नीचे उतर आया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.