Chandauli News: जब खाकी बनी रिश्तों की डोर, बिछड़ा दम्पत्ति फिर हुआ एक.
"मुगलसराय के मिशन शक्ति केन्द्र की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ अपराध से लड़ने के लिए नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने के लिए भी अहम भूमिका निभा रही है।"
chandauli
7:38 PM, Apr 1, 2026
Share:


महिला थाना में एक हुए बिछड़े दंपत्ति
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। आम तौर पर पुलिस का नाम आते ही सख्ती और कार्रवाई की तस्वीर सामने आती है, लेकिन चंदौली में खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ दिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मुगलसराय थाने में पुलिस ने सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभाली, बल्कि एक परिवार की खुशियां भी वापस लौटा दीं।
मामला एक ऐसे दम्पत्ति का था, जिनके बीच बढ़ते विवाद ने रिश्ते को लगभग खत्म कर दिया था। बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन यहां पुलिस ने सिर्फ शिकायत दर्ज करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि दोनों पक्षों को बुलाकर धैर्य और समझदारी के साथ बातचीत शुरू कराई। परिवार, रिश्तों और आपसी सम्मान की अहमियत समझाई गई। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश का असर हुआ। पति-पत्नी ने अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत करने का फैसला लिया। बिना किसी दबाव के, दोनों ने एक-दूसरे की गलतियों को स्वीकार किया और साथ रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
मुगलसराय के मिशन शक्ति केन्द्र की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ अपराध से लड़ने के लिए नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने के लिए भी अहम भूमिका निभा रही है। अंत में जब दम्पत्ति मुस्कुराते हुए एक साथ घर लौटे, तो यह सिर्फ एक समझौता नहीं, बल्कि एक टूटते परिवार की नई शुरुआत थी।



