ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news when the doctor did not arrive the hospital manager himself performed the operation the patient died arrested for culpable homicide

Chandauli News: डॉक्टर के न आने पर अस्पताल प्रबंधक ने खुद किया ऑपरेशन, मरीज की मौत, गैर इरादतन हत्या में गिरफ्तार.

“चंदौली के धानापुर में मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने इंद्रा हॉस्पिटल महराईया के प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने डॉक्टर के नहीं आने पर खुद ऑपरेशन करने की बात स्वीकार की। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है।”

chandauli

6:51 PM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: डॉक्टर के न आने पर अस्पताल प्रबंधक ने खुद किया ऑपरेशन, मरीज की मौत, गैर इरादतन हत्या में गिरफ्तार.
logo

धानापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अस्पताल प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा हॉस्पिटल महराईया में मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल के प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को 3 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे अस्पताल से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार लखईपुर गांव निवासी चन्द्रवली बिन्द की पुत्री सुमन को 18 अगस्त 2026 को इंद्रा हॉस्पिटल महराईया में भर्ती कराया गया था। 19 अगस्त को डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और किडनी को नुकसान पहुंचने के बाद रात में सुमन की मृत्यु हो गई। मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली की जांच रिपोर्ट और मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर धानापुर थाने में मुकदमा संख्या 0185/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को इंद्रा हॉस्पिटल से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अस्पताल का प्रबंधक है और सामान्य तौर पर डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों का इलाज करवाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन डॉक्टर के नहीं आने पर उसने स्वयं ऑपरेशन किया था, जिसके बाद मरीज की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति, निवासी महराईया, मूल निवासी रायपुर बम्हनियांव, थाना धानापुर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.