मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news while inflating the balloon the gas cylinder burst with a loud bang smoke spread all around

Chandauli News: गुब्बारा फूलाते समय तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, चारों तरफ हो गया धुआं धुआं.

"सीओ अरुण सिंह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं।"

chandauli

7:34 PM, Mar 19, 2026

Share:

Chandauli News: गुब्बारा फूलाते समय तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, चारों तरफ हो गया धुआं धुआं.
logo

धमाके के बाद चारों तरफ उड़ता धुएं का गुबार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर-1 स्थित अरविंद प्रेस के सामने गुरुवार शाम करीब 4:21 बजे अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। गुब्बारे में गैस भरते समय हुए इस विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। 

Img

धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर के टुकड़े कई मीटर दूर तक जा गिरे। पास की एक दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं आसपास खड़ी कई बाइकें भी चपेट में आकर टूट-फूट गईं। घटना में गुब्बारा भरने वाला व्यक्ति और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें गुब्बारे वाले को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तेज आवाज के चलते आसपास के मकानों में भी झटके महसूस किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर मुगलसराय को सवाल और कोडू नगर अरुण सिंह पहुंचे घटना के बारे में जानकारी ली। 

Img

सीओ अरुण सिंह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.