मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news while removing debris on gt road a wall collapsed two laborers were buried one died

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल.

"पीडीडीयू नगर एसडीएम राजीव सक्सेना ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत तोड़ी गई दुकान का मलबा हटाया जा रहा था, इसी दौरान दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।"

chandauli

2:54 AM, Jun 7, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल.
logo

मालवे में दबे मजदूर को निकाल कर अस्पताल ले जाते हैं पुलिस के जवान और स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुख्य नगर में शनिवार देर रात सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीटी रोड पर ध्वस्तीकरण कार्य के बीच एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Img

जानकारी के अनुसार मुग़लसराय में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत कई भवनों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क की जद में आए एक भवन के हिस्से को हटाने का कार्य चल रहा था। बताया गया कि ‘पंजाब वस्त्रालय’ से जुड़े भवन के ध्वस्तीकरण का काम ठेके पर मजदूरों को सौंपा गया था। शनिवार रात करीब 12:20 बजे मजदूर मलबा हटाने में जुटे थे, तभी लगभग 15 इंच मोटी पुरानी दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरते ही वाराणसी के बजरडीहा निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अली और 18 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।

विज्ञापन

Img

गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मोहम्मद सद्दाम का उपचार जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव सक्सेना, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों की निगरानी में मलबा हटाने का कार्य कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.