Chandauli News: दूसरी महिला के साथ पति को देख भड़की पत्नी, मोहल्ले में घंटों चला हंगामा.
"अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है और दोनों को कोर्ट के फैसले तक इंतजार करने की सलाह दी गई है।"
chandauli
10:04 PM, May 8, 2026
Share:


अलीनगर थाने में मौजूद विवाहिता और परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ एक मकान में पकड़ लिया। नाराज पत्नी ने मौके पर जमकर हंगामा किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर मोहम्मदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल की शादी करीब नौ वर्ष पहले मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित साहुपुरा निवासी प्रियंका सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। पत्नी का आरोप है कि उसके पति का पड़ोस की रहने वाली दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से धर्मेंद्र अलीनगर के वार्ड नंबर-16 स्थित एक मकान में दूसरी महिला के साथ रह रहा था। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को प्रियंका सिंह कुछ महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गईं और विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ले में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है और दोनों को कोर्ट के फैसले तक इंतजार करने की सलाह दी गई है।#ChandauliNews #Alinagar #FamilyDispute #UPNews #PurvanchalBhaskar
