मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news wife murdered her husband along with her brother in law committed suicide by hanging herself sensational revelation

Chandauli News: पत्नी ने ननदोई के साथ मिलकर कि पति कि हत्या, फंदे पर लटका कर दिखाया आत्महत्या, सनसनीखेज खुलासा.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मामले का सफल अनावरण करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की गई है। साथ ही यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही एक अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश भी रची थी, ताकि आर्थिक लाभ उठाया जा सके।"

chandauli

4:33 PM, Apr 8, 2026

Share:

Chandauli News: पत्नी ने ननदोई के साथ मिलकर कि पति कि हत्या, फंदे पर लटका कर दिखाया आत्महत्या, सनसनीखेज खुलासा.
logo

पुलिस लाइन में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते एसपी आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, (चंदौली). 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के खुरुहूजा (बरऊर) गांव में हुई युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस मामले को पहले आत्महत्या बताया जा रहा था, वह दरअसल सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके ननदोई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची थी। मामला तब सामने आया जब मृतक राजवंश वियार के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत के बजाय गला घोंटने की पुष्टि होने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया।

Img

जांच के दौरान सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी राम दुलारी और उसके ननदोई रामजनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। आरोपियों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले करीब आठ वर्षों से अवैध संबंध थे। घटना वाली रात घर में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें रामजनम भी शामिल हुआ था। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर रामजनम और राजवंश के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद वह चला गया। देर रात करीब 12 बजे वह दोबारा घर पहुंचा और राम दुलारी के साथ संबंध बनाने लगा। इसी दौरान राजवंश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिससे विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन

Img

आरोप है कि इसी विवाद में रामजनम ने राजवंश का गला दबा दिया। इसके बाद राम दुलारी ने भी साथ दिया और दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। सुबह राम दुलारी ने रोने-चिल्लाने का नाटक कर पड़ोसियों को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मामले का सफल अनावरण करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की गई है। साथ ही यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही एक अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश भी रची थी, ताकि आर्थिक लाभ उठाया जा सके। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.