Chandauli News: पारिवारिक विवाद में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम, छठ पूजा के दिन आपस में विवाद हुआ था.
"मायके पक्ष के पिता पुनवासी ने बलुआ थाने में शाम को तहरीर दी कि मेरी पुत्री की हत्या दहेज के लिए की गई है। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है"
chandauli
10:33 AM, Oct 31, 2025
Share:


मृतका तारा देवी का फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में 22 वर्षीय विवाहिता तारा देवी ने गुरुवार की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और अन्य परिजन काम में व्यस्त थे। चाचा की लड़की मुक्की में से देखी तो शोर मचाने लगी। पेट में बच्चा होने के कारण परिजन शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मायके पक्ष के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
जुड़ा हरधन गांव के रहने वाले बिनोद राम के पुत्र बसंत कुमार की शादी 21 मई 2025 को चन्दौली कोतवाली के कोडरिया गांव में पुनवासी की पुत्री तारा देवी से हुई थी। उसके पेट में एक बच्चा भी था। मृतका के ससुराल पक्ष के परिजनों के अनुसार, बसंत की बहनें और रिश्तेदार छठ पूजा में घर आए थे। बसंत की एक बहन, नदेसर की रहने वाली सोनी, जो छठ पूजा करने के लिए आई थी। उसी रात को सभी ने भोजन किया। तारा देवी के भोजन न करने पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। शादी के तीन दिन बाद ही मृतका ने सिंदूर पी लिया था। कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया।
छठ पूजा के दिन पति-पत्नी में आपसी विवाद होने पर मृतका के पिता ने आकर दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। गुरुवार की दोपहर में लगभग 3 बजे विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसका पति सुबह से ही अपनी बहनों को घर-घर छोड़ रहा था। ससुर पशु को चारा डालकर हाथ धोने के लिए थोड़ी दूर चले गए। सास और अन्य परिजन भी इधर-उधर काम में व्यस्त थे। विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बसंत के चाचा की लड़की किसी कार्यवश घर आई तो दरवाजा न खुलने पर मुकी में झांककर देखा तो शोर मचाने लगी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे बलुआ एसओ अतुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं मायके पक्ष के पिता पुनवासी ने बलुआ थाने में शाम को तहरीर दी कि मेरी पुत्री की हत्या दहेज के लिए की गई है। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।



