मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news wife was murdered and body thrown in the forest accused husband arrested

Chandauli News: पत्नी की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, आरोपी पति गिरफ्तार.

"सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

3:30 PM, Apr 5, 2026

Share:

Chandauli News: पत्नी की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, आरोपी पति गिरफ्तार.
logo

मृतक सोनी खरवार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव जंगल में फेंकने का आरोप लगा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव का है, जहां 2020 में चकिया निवासी सोनी खरवार की शादी गौतम खरवार से हुई थी। सोनी खरवार की बहनों का दो दिनों से सोनी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस कारण बहने सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और सोनी को ढूढ़ने का गुहार लगाई। जिसके बाद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया।

Img

परिजनों के अनुसार, पिछले दो दिनों से सोनी से बात नहीं हो पा रही थी। फोन करने पर उसका पति ही बात घुमाने लगा, जिससे शक गहराया। परेशान होकर मायके पक्ष ने सदर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ। मृतक सोनी खरवार की बहनों का आरोप है कि उसके पति गौतम खरवार ने घर में लोहे की रॉड से पत्नी की पिटाई कर हत्या कर दी और फिर शव को चार पहिया वाहन से नौगढ़ के जंगलों में ले जाकर फेंक दिया। घटना की जानकारी मृतका के 7 वर्षीय बच्चे ने दी, जिसने बताया कि उसके पिता ने मां को पीटा और बेहोश होने के बाद कार से कहीं ले गए।

विज्ञापन

Img

मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही सोनी को प्रताड़ित किया जा रहा था और कई बार मांगें पूरी करने के बावजूद उसे परेशान किया जाता था।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.