ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news wild pigs fatally attack a couple working in the fields

Chandauli News: खेत में काम कर रहे दंपती पर जंगली सूअरों ने किया जानलेवा हमला.

"ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जंगली सूअरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"

chandauli

8:29 PM, Feb 18, 2026

Share:

Chandauli News: खेत में काम कर रहे दंपती पर जंगली सूअरों ने किया जानलेवा हमला.
logo

जंगली सूअर के हमले में घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल ले जाते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:अजीत जायसवाल, बबूरी, (चंदौली).

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के नसरथा गांव में बुधवार की शाम खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर जंगली सूअरों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति की हालत नाजुक देख जिला सिंह चिकित्सालय से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

Img

जानकारी के अनुसार नसरथा गांव निवासी धर्मराज (60 वर्ष) अपनी पत्नी रामरती (55 वर्ष) के साथ गांव के सिवान स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बचाव के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह जंगली सूअरों को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल दंपती को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में इन दिनों जंगली सूअरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन वे किसानों पर हमला कर रहे हैं और खेती-बाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.