Chandauli News:यक्ष एप्प कि मदद से तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार.
"मुगलसराय थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।"
chandauli
9:22 PM, Jun 1, 2026
Share:


शातिर बदमाश अनुज सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान एक युवक को अवैध असलहे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पड़ाव चौराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम पड़ाव चौराहे पर यक्ष ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर वहां से हटने की कोशिश करने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और पहचान सत्यापित की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनुज सिंह (24) निवासी सुरहन, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह असलहा और कारतूस आजमगढ़ से लेकर बिहार के सिवान जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अवैध असलहों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है। मुगलसराय थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।
