ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman absconding for seven months in case of child theft and trafficking arrested from muzaffarpur

Chandauli News: बच्चा चोरी और तस्करी के मामले में सात माह से फरार महिला मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार.

“जीआरपी डीडीयू ने बच्चा चोरी और तस्करी के मामले में सात माह से फरार चल रही आरोपी महिला को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला कथित तौर पर गिरोह के साथ मिलकर बच्चों की चोरी और खरीद-फरोख्त में शामिल थी।”

chandauli

7:54 PM, Sep 10, 2026

Share:

Chandauli News: बच्चा चोरी और तस्करी के मामले में सात माह से फरार महिला मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार.
logo

डीडीयू जीआरपी कोतवाली में गिरफ्तार आरोपी महिला के साथ जीआरपी की टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। जीआरपी डीडीयू पुलिस ने बच्चा चोरी और तस्करी के मामले में वांछित चल रही आरोपी महिला को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला करीब सात माह से फरार थी और उसके खिलाफ डीडीयू जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार शाम मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित सोनबर्षा डीह गांव में उसके घर के बाहर दबिश देकर महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच्चों को चोरी कर दूसरे लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि गिरोह बच्चों को नशीली दवा मिला दूध पिलाकर सुला देता था और इसके बाद उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाकर बेच देता था।

विज्ञापन

डीडीयू जीआरपी के अनुसार महिला से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 137, 143 और 61(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.