Chandauli News: महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार.
"फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।"
chandauli
6:19 PM, Apr 21, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर लौटती पीड़िता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की।
पीड़िता के अनुसार 7 अप्रैल की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे पकड़ लिया और पास स्थित पानी टंकी के समीप सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद युवक ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा, जिससे भय के कारण वह चुप रही।
विज्ञापन
महिला ने आगे आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद जब वह अपने मायके जा रही थी, तब आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसने अलीनगर थाने में शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
