ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman created ruckus in ac coach after asking for ticket accused of tearing clothes

Chandauli News: टिकट मांगने पर महिला ने AC कोच में किया हंगामा, कपड़े फाड़ने का आरोप.

“दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी टू टियर कोच में बेटिकट यात्रा कर रही महिला ने टिकट जांच के दौरान हंगामा कर दिया। डीडीयू स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला से पूछताछ की और एक हजार रुपये जुर्माना वसूलकर उसे रवाना कर दिया।”

chandauli

9:54 PM, Sep 20, 2026

Share:

Chandauli News: टिकट मांगने पर महिला ने AC कोच में किया हंगामा, कपड़े फाड़ने का आरोप.
logo

आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी टू टियर कोच में बुधवार दोपहर टिकट जांच के दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला दानापुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी और प्रयागराज तक यात्रा कर रही थी। टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर महिला के विवाद करने और बाद में अपने कपड़े फाड़कर हंगामा करने की बात सामने आई है।

Img

जानकारी के अनुसार टिकट जांच के दौरान टीटीई ने महिला से यात्रा टिकट दिखाने को कहा। इस पर वह बहस करने लगी और कुछ देर बाद शोर मचाने लगी। आरोप है कि महिला ने अपने कपड़े फाड़ लिए और टीटीई पर आरोप लगाने का प्रयास किया। अचानक हुए घटनाक्रम से कोच में मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। स्थिति बिगड़ने पर डीडीयू कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसी दौरान एक सहयात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। ट्रेन के डीडीयू स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की महिला टीम कोच में पहुंची और महिला से पूछताछ की। 

विज्ञापन

Img

आरपीएफ पोस्ट डीडीयू की प्रभारी निरीक्षक अनिता कुमारी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर टीम पहुंची थी। महिला से एक हजार रुपये का जुर्माना लिया गया, जिसके बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.