ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies a day after uterus operation family members allege negligence

Chandauli News : बच्चेदानी के ऑपरेशन के एक दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

“धानापुर के इंद्रा हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के एक दिन बाद 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।”

chandauli

9:02 PM, Aug 20, 2026

Share:

Chandauli News : बच्चेदानी के ऑपरेशन के एक दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.
logo

धानापुर थाना के बाहर इकट्ठा परिजन और ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक स्थित इंद्रा हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के एक दिन बाद 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसम्ही निवासी सुमन देवी पत्नी दरोगा बिंद के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर धानापुर थाने पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

परिजनों के अनुसार सुमन देवी काफी समय से बीमार थीं। उपचार के लिए उन्हें इंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अगले दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि महिला की स्थिति खराब होने के बावजूद समय रहते उचित उपचार नहीं मिला। वहीं हॉस्पिटल संचालक इंद्रजीत प्रजापति ने इलाज में लापरवाही के आरोप से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य थी। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अस्पताल में इलाज से संबंधित दस्तावेज और ऑपरेशन से जुड़े अभिलेखों की भी जांच करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.