मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies after being hit by a car while crossing the highway driver absconding

Chandauli News: हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार.

"अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

11:19 PM, Feb 25, 2026

Share:

Chandauli News: हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार.
logo

मृतक महिला के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के पास बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जंसो की मड़ई निवासी रामनरेश की पत्नी प्रभावती देवी नेशनल हाईवे पार कर पास की परचून की दुकान पर जा रही थीं। इसी दौरान चंदौली की ओर जा रही एक वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.