Chandauli News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।"
chandauli
6:05 PM, Apr 25, 2026
Share:


कोतवाली सकलडीहा, चंदौली.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से कटकर एक करीब 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के अनुसार, महिला पिछले दो-तीन दिनों से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास घूमती देखी जा रही थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह रतनपुरा गांव के पास डाउन लाइन पर उसका शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
