मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies after being hit by train while crossing railway track

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला कि मौत.

"परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। रेलवे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

10:54 PM, Apr 9, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला कि मौत.
logo

घटना का सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा स्टेशन के पास रेलवे ब्रिज के नीचे गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Img

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नंबर 9 आजाद नगर निवासी शाहजहाँ, अपने परिजनों से मिलकर चंदौली स्थित कांशीराम आवास लौट रही थीं। वह ब्रिज के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर त्रिमुहानी की ओर जा रही थीं, तभी अचानक उनकी साड़ी रेलवे ट्रैक में फंस गई। इसी दौरान अप लाइन से तेज गति से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

Img

हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे शुरुआती तौर पर पहचान में भी कठिनाई हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। रेलवे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.