मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies after delivery private hospital accused of negligence uproar by family members

Chandauli News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा.

"परिजनों और क्षेत्रीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी है।"

chandauli

1:09 PM, Feb 24, 2026

Share:

Chandauli News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा.
logo

मृतका की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Img

जानकारी के अनुसार दुबेपुर स्थित बीएन सर्जिकल सेंटर में सोमवार सुबह एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन शाम के समय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई और बिना समुचित ऑक्सीजन सपोर्ट के वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल संचालक के मौके से अनुपस्थित होने की भी चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अस्पताल के संचालन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल के पंजीकरण और मानकों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.