मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies due to lightning accident happened while cleaning outside the house

Chandauli News:आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर के बाहर सफाई के दौरान हुआ हादसा.

"उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई कराई गई है। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

6:48 PM, Jun 13, 2026

Share:

Chandauli News:आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर के बाहर सफाई के दौरान हुआ हादसा.
logo

मृतका शकुंतला देवी की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़ (चंदौली). 

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बजरडीहां गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बजरडीहां गांव निवासी 65 वर्षीय शकुंतला देवी, पत्नी रामचंद्र मद्धेशिया, शनिवार को अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते आकाशीय बिजली उनके ऊपर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही शकुंतला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना फैलते ही गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सर्किल लेखपाल और चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। मृतका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें बड़े पुत्र सूरज का विवाह हो चुका है, जबकि नीरज, शनि, धीरज, विवेक और ज्योति अविवाहित हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.