Chandauli News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत.
"बलुआ थाना के गुरेरा गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पति-पत्नी जिले के कमालपुर से वापस अपने घर जौनपुर लौट रहे थे."
chandauli
5:29 PM, Aug 13, 2025
Share:


मृत इंद्रावती की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा चौराहे पर मंगलवार की रात बाइक की आमने-सामने टक्कर में 46 वर्षीय इंद्रावती देवी की मौत हो गई। वहीं 50 वर्षीय शिवपूजन कुशवाहा बुरी तरह से घायल हो गए। जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के छिनौता गांव निवासी शिवपूजन कुशवाहा अपनी पत्नी इंद्रावती देवी को लेकर कमालपुर से अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे कि इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही इंद्रावती की मौत हो गई और शिवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने इंद्रावती को मृत घोषित कर दिया और शिवपूजन को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौका पाकर बाइक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन



