ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news woman dies in auto car collision on national highway 04082025 pLGnJa

Chandauli News: नेशनल हाइवे पर ऑटो कार की टक्कर में महिला की मौत.

Chandauli News: नेशनल हाइवे पर ऑटो कार की टक्कर में महिला की मौत.

chandauli

12:00 AM, Aug 3, 2025

Share:

Chandauli News: नेशनल हाइवे पर ऑटो कार की टक्कर में महिला की मौत.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर खड़ी कार से रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार 40 वर्षीय मेनका देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गौरी निवासी दशरथ बिंद की 40 वर्षीय पत्नी मेनका देवी रविवार दोपहर ऑटो से डीडीयू नगर से घर जा रही थी। गोधना गांव के समीप ऑटो पहुंचा ही था कि पहले से नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी कार से ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें मेनका देवी सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और तत्पश्चात मृतका के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही मृतका के पति दशरथ बिंद, पुत्र आकाश बिंद सहित अन्य परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में एक महिला की मौत हुई है। मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.