मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies nephew injured in car collision in chahaniya town

Chandauli News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भांजा घायल.

"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्र चमन और 4 वर्षीय पुत्री चांदनी को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।"

chandauli

8:32 PM, Jun 22, 2026

Share:

Chandauli News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भांजा घायल.
logo

घटना के बाद चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इकट्ठा लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By :मनोज यादव, बलुआ, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा स्थित सब्जी मंडी के सामने सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भांजा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को चालक समेत हिरासत में ले लिया।

Img

मृतका की पहचान पपौरा गांव निवासी 34 वर्षीय रीना देवी पत्नी डीएम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने बहन के पुत्र 22 वर्षीय गोलू कुमार निवासी खोर गांव, थाना सकलडीहा के साथ बाइक से बलुआ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जा रही थीं। चहनियां कस्बे में सब्जी मंडी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रीना देवी सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि गोलू कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। मृतका अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्र चमन और 4 वर्षीय पुत्री चांदनी को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.