ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman falls from roof with six month old daughter innocent child narrowly escapes mother dies

Chandauli News: छह माह की बेटी के साथ छत से गिरी महिला, बाल-बाल बची मासूम, मां कि मौत.

“सकलडीहा कस्बे में बुधवार देर रात छह माह की बेटी के साथ दो मंजिला भवन की छत से गिरी 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

chandauli

7:33 PM, Sep 3, 2026

Share:

Chandauli News: छह माह की बेटी के साथ छत से गिरी महिला, बाल-बाल बची मासूम, मां कि मौत.
logo

मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कस्बे के राजभर बस्ती में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छह माह की बेटी के साथ छत से गिरी महिला की मौत हो गई। हादसे में मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। महिला के गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन महिला को तत्काल सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि राजभर बस्ती में बुधवार रात जन्मदिन समारोह के चलते गली में गाना-बजाना चल रहा था। इसी दौरान शिवाजी राजभर की 23 वर्षीय पत्नी छाया राजभर अपनी छह माह की बेटी दीपा के साथ अचानक दो मंजिला भवन की छत से गली में गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को संभाला। हादसे में छाया को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि बच्ची सुरक्षित बच गई। परिजन आनन-फानन में छाया को लेकर सकलडीहा सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

छाया मूल रूप से गाजीपुर जिले के गोसंदेपुर निवासी कन्हैया की पुत्री थी। करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी सकलडीहा कस्बा निवासी रामविलास राजभर के बेटे शिवाजी राजभर से हुई थी। छाया की दो बेटियां हैं, जिनमें चार वर्षीय गौरा और छह माह की दीपा शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में सकलडीहा कोतवाली पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि महिला की छत से गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.