ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman fell while getting off the moving train passengers saved her life by pulling her

Chandauli News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, यात्रियों ने खींचकर बचाई जान.

“सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह चलती पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान 28 वर्षीय महिला गिरकर घायल हो गई। पीछे से उतर रहे यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पटरी पर जाने से पहले खींच लिया।”

chandauli

7:28 PM, Sep 6, 2026

Share:

Chandauli News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, यात्रियों ने खींचकर बचाई जान.
logo

सकलडीहा स्टेशन के नजदीकी अस्पताल में घायल महिला का उपचार करती स्वास्थ्यकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बड़ा हादसा टल गया। पटना से पीडीडीयू नगर जा रही पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय एक 28 वर्षीय महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गई। पीछे से उतर रहे यात्रियों ने तत्काल महिला को खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई।

बताया गया कि बिहार के बक्सर की रहने वाली सुशीला देवी अपने भाई के साथ बक्सर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थीं। सकलडीहा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान यात्रियों की भीड़ उतरने लगी। भीड़ के कारण सुशीला पीछे रह गईं। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और जल्दबाजी में उतरने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया। महिला के गिरते ही उसका सिर पटरी की ओर चला गया। हालांकि पीछे से उतर रहे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर निकाल लिया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद यात्रियों और परिजनों ने उसे स्टेशन के पास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन

उपचार के बाद महिला अपने भाई के साथ नई बाजार से दवा लेने चली गई। सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय महिला नीचे गिरकर घायल हुई थी। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.