मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman hit by courier vehicle dies on the spot chaos created

Chandauli News: कोरियर वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत, मचा कोहराम.

"स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर सड़क समतल नहीं है, जिससे वाहन पार करते समय अक्सर संतुलन बिगड़ जाता है। लोगों का मानना है कि यदि ट्रैक के पास सड़क समतल होती तो यह हादसा टल सकता था।"

chandauli

6:45 PM, Apr 12, 2026

Share:

Chandauli News: कोरियर वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत, मचा कोहराम.
logo

मृतक अंजू देवी की फ़ाइल. फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। क्रासिंग पार करते समय डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अंजू देवी, निवासी घरचित गांव, अपने मायके सैयदराजा से भाई आशुतोष गोंड के साथ वाराणसी बाबतपुर दर्शन के लिए जा रही थीं। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक की टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई, जिससे पीछे बैठी अंजू देवी पहिये के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पति राजकुमार गोंड सूरत में नौकरी करते हैं। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मौके पर मौजूद लोग भी घटना से स्तब्ध दिखे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.