मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman reached police station in a bleeding condition accused of murderous attack on mother in law and father in law

Chandauli News: लहूलुहान हालत में थाने पहुंची महिला, सास-ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप.

"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

10:51 AM, Apr 28, 2026

Share:

Chandauli News: लहूलुहान हालत में थाने पहुंची महिला, सास-ससुर पर जानलेवा हमले का आरोप.
logo

बलुआ थाने में लहूलुहान अवस्था में पहुंची महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, चहनिया,(चंदौली).

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कैथी गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्राची देवी (28) ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह सास-ससुर ने उसे घर में अकेला पाकर बुरी तरह पीटा, कपड़े फाड़ दिए और सोने की अंगूठी छीन ली। किसी तरह जान बचाकर वह चिल्लाते हुए गांव की ओर भागी, जहां ग्रामीणों ने उसे बचाया।

पीड़िता के पति हरिकेश तिवारी के अनुसार, उन्होंने जुलाई 2024 में प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों कुछ समय दिल्ली में रहकर पूजा सामग्री का काम कर रहे थे और हाल ही में गांव लौटे थे। आरोप है कि परिवार पहले ही उनके हिस्से की जमीन बेच चुका है और लगातार विवाद कर रहा था।

विज्ञापन

घटना के समय पति फैक्ट्री पर था और महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान कथित तौर पर उस पर हमला किया गया। सूचना मिलने पर पति मौके पर पहुंचा और दोनों थाने पहुंचे, जहां पुलिस को तहरीर दी गई। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.