ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman s jewellery mangalsutra looted after sprinkling intoxicants police accused of negligence

Chandauli News: नशीला पदार्थ छिड़ककर महिला का आभूषण, मंगलसूत्र लूटा, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप.

"पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है तथा शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है"

chandauli

9:29 PM, Nov 28, 2025

Share:

Chandauli News: नशीला पदार्थ छिड़ककर महिला का आभूषण, मंगलसूत्र लूटा, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप.
logo

घटना का सीसीटीवी फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में ठगों ने एक महिला को फिल्मी अंदाज़ में नशीला पदार्थ छिड़ककर उसके कीमती आभूषण और मंगलसूत्र लूट लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया है। घटना 24 अक्टूबर की है। सुभाष नगर निवासी मुन्त्री देवी, पत्नी सुरेश यादव, सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं। आर्य समाज मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने खुद को लखनऊ जाने वाला बताते हुए आर्थिक तंगी का हवाला देकर मदद मांगी। मुन्त्री देवी कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही दूसरे युवक ने उन पर नशीला पदार्थ छिड़ककर उन्हें भ्रमित कर दिया।

नशीले पदार्थ के असर में ठग मुन्त्री देवी को गल्ला मंडी ले गए, जहां उनसे कान के आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद वे उन्हें लेकर खोया मंडी पहुँचे और गले से मंगलसूत्र भी निकलवा लिया। आरोपियों के फरार होने के बाद मुन्त्री देवी को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। पीड़िता के अनुसार, यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उन्होंने फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में हाल के दिनों में उचक्का गिरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कम पढ़ी-लिखी घरेलू महिलाओं को ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। कई वारदातों के बावजूद पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है तथा शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.