Chandauli News: सांप के काटने से महिला अचेत, पति की समझदारी से बची जान.
"नौगढ़ के देवखत गांव में खेत में काम करते समय एक महिला दंश की शिकार हो गई, लेकिन परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए झाड़फूंक कराने की बजाय तत्काल नौगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहाँ समय से इलाज मिलने के कारण महिला की जान बच गई"
chandauli
7:00 PM, Aug 21, 2025
Share:


नौगढ़ सीएचसी में भर्ती
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव में खेत में चारा काट रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद महिला अचेत होकर खेत में गिर गईं। काफी देर तक घर न लौटने पर पति रामप्रसाद खेत पहुंचा तो पत्नी को मूर्छित देख घबरा गया। ग्रामीणों ने झाड़-फूंक कराने की सलाह दी, लेकिन रामप्रसाद ने समझदारी दिखाते हुए 108 एंबुलेंस बुलाकर पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। डॉक्टर चंद्र कुमार ने महिला को एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे में उनकी हालत सुधर गई। डॉक्टरों ने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से उनकी जान बच सकी। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में लोग झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें, ताकि जान का खतरा टाला जा सके।
विज्ञापन



