ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news women demonstrated on the poor condition of the village raised the problem of drains and electricity

Chandauli News : गांव की बदहाली पर महिलाओं का प्रदर्शन, नाली-खड़ंजा और बिजली की समस्या उठाई.

“चंदौली के धानापुर ब्लॉक स्थित जमुर्ना गांव में जलनिकासी, खड़ंजा और बिजली की समस्या को लेकर महिलाओं ने सकलडीहा तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि लंबे समय से शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।”

chandauli

10:31 PM, Oct 13, 2026

Share:

Chandauli News : गांव की बदहाली पर महिलाओं का प्रदर्शन, नाली-खड़ंजा और बिजली की समस्या उठाई.
logo

सकलडीहा तहसील गेट पर जमुर्ना गांव की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक के जमुर्ना गांव में बुनियादी सुविधाओं की समस्या को लेकर महिलाओं ने सकलडीहा तहसील गेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन से समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि गांव में नाली और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे घरों में बर्तन धोने और नहाने के बाद निकलने वाला पानी खुले में फेंकना पड़ता है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरने के कारण ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है।

Img

प्रदर्शन में शामिल रीता, रेखा और लाली ने गांव में खड़ंजा, बिजली और सार्वजनिक शौचालय की समस्या भी उठाई। रीता का आरोप है कि नाली निर्माण की मांग करने पर ग्राम प्रधान की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर समस्या टाल दी जाती है। वहीं, लाली ने बताया कि वे करीब 30 वर्षों से गांव में रह रही हैं और अब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

Img

महिलाओं के अनुसार, वे एसडीएम से मिलने तहसील पहुंची थीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद तहसीलदार ने उन्हें ब्लॉक जाकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी। महिलाओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे जिला मुख्यालय चंदौली और जरूरत पड़ने पर लखनऊ तक अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने प्रशासन से गांव में जलनिकासी, खड़ंजा और बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.