ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news women s hunger strike ends on sdm s assurance

Chandauli News: एसडीएम के आश्वासन पर महिलाओं की भूख हड़ताल खत्म

"डीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी उचित मुआवजे और पुनर्वास संबंधी मांगों को पूरा किया जाएगा"

chandauli

8:59 PM, Nov 16, 2025

Share:

Chandauli News: एसडीएम के आश्वासन पर महिलाओं की भूख हड़ताल खत्म
logo

जूस पीकर अपना अनसन समाप्त करती धरने पर बैठी महिलाएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। भारत परियोजना से प्रभावित पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के रेवसा गांव की महिलाओं द्वारा भूख हड़ताल को प्रशासन ने समाप्त करा दिया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को उचित मुआवजे और पुनर्वास का आश्वासन दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, रेवसा गांव की महिलाओं ने 15 दिनों से भूख हड़ताल पर थी, जिनकी मांग परियोजना के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करना था। भूख हड़ताल की सूचना पर डीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत कर उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करा दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी उचित मुआवजे और पुनर्वास संबंधी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Img

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने इसे महिलाओं की बड़ी जीत बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपने वादे से मुकरता है, तब कांग्रेस एक विशाल आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य हो जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.