Chandauli News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन, फूंका पुतला.
“भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित तुलनात्मक टिप्पणी के विरोध में चंदौली में यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला फूंका।”
chandauli
5:41 PM, Nov 4, 2026
Share:


कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूकते यादव समाज के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित तुलनात्मक टिप्पणी के विरोध में यादव समाज के लोगों ने धानापुर थाना क्षेत्र में प्रदर्शन किया। सीता पोखरी और गुरेहु गांव के सामने मुख्य मार्ग पर हुए प्रदर्शन में लोगों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व यादव महासभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव ने किया।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की मुद्रा, बांसुरी और धनुष को लेकर तुलनात्मक टिप्पणी की थी। यादव महासभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव राजू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण यादव समाज और उनके भक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। उनके स्वरूप या चरित्र को लेकर इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन
राजीव यादव ने कहा कि संतों को मर्यादा में रहकर ऐसे बयान देने चाहिए, जो समाज को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कथित टिप्पणी को समाज को तोड़ने वाला बताया। प्रदर्शन में इंद्रजीत यादव, रामू यादव, विकास यादव, राम रतन, दिनेश, सुजीत, छोटेलाल, संदीप और विनोद समेत यादव समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।



