ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man attacked due to old rivalry surrounded and beaten on the way while returning after taking medicines

Chandauli News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दवा लेकर लौटते समय रास्ते में घेरकर पीटा.

"शहाबगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

10:53 PM, Jan 20, 2026

Share:

Chandauli News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दवा लेकर लौटते समय रास्ते में घेरकर पीटा.
logo

घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:रतिश कुमार, शहाबगंज (चंदौली)

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार केरायगांव निवासी लादेन (28) अपनी पत्नी की दवा लेकर चंदौली से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सवैंया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कासिम, किताबु, संजु, सलमान और अरमान ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने मिलकर लादेन के साथ मारपीट की, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में शहाबगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.