ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man cheated of rs 60 thousand after falling prey to facebook lured rs 25 lakh in exchange of rs 5 note

Chandauli News: फेसबुक के झांसे में आकर युवक से 60 हजार की ठगी, 5 रुपये के नोट के बदले 25 लाख का लालच.

"पीड़ित के अनुसार, रकम भेजने के बाद भी आरोपी लगातार और पैसे की मांग करता रहा। शक होने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने के साथ ही पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।"

chandauli

7:26 PM, May 5, 2026

Share:

Chandauli News: फेसबुक के झांसे में आकर युवक से 60 हजार की ठगी, 5 रुपये के नोट के बदले 25 लाख का लालच.
logo

AI तस्वीर..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फेसबुक पर 5 रुपये के पुराने ट्रैक्टर निशान वाले नोट के बदले 25 लाख रुपये दिलाने के झांसे में आकर एक युवक 60,570 रुपये की ठगी का शिकार हो गया।

मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र निवासी सरोज कुमार ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 2 मई 2026 को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें पुराने नोट के बदले मोटी रकम देने का दावा किया गया था। लालच में आकर उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम पर पैसे मांगना शुरू कर दिया। सरोज कुमार ने पहले 10,520 रुपये ट्रांसफर किए, फिर अन्य साथियों के माध्यम से यूपीआई से अलग-अलग खातों में कुल 60,570 रुपये भेज दिए।

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, रकम भेजने के बाद भी आरोपी लगातार और पैसे की मांग करता रहा। शक होने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने के साथ ही पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।#ChandauliNews #CyberFraud #FacebookScam #OnlineFraud #UPNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.