Chandauli News: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस.
"चंदौली पुलिस ने लोगो से अपील कि है, यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या विश्वसनीय व्यक्ति से तुरंत संपर्क करें। समय पर मदद जीवन बचा सकती है।"
chandauli
8:38 PM, Mar 3, 2026
Share:


मृतक शुभम मोदनवाल कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज कस्बा क्षेत्र में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार अतायत्सगंज निवासी शुभम मोदनवाल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित अपने पुराने घर पहुंचे। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को आशंका हुई। मृतक के भाई योगेश जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बगल के मकान से अंदर जाकर देखा तो शुभम फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन
परिजन तत्काल उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
परिजनों के अनुसार जमीन संबंधी विवाद को लेकर युवक मानसिक तनाव में रहता था। मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में अपनी बुआ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
