मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man committed suicide by hanging himself near the temple fearing love affair

Chandauli News: युवक ने मंदिर के पास फंदा लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका.

"थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल पर लगे स्टेटस को देखकर प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के द्वारा तहरीर मिलने पर आवश्यक जांच और कार्यवाही की जायेगी।"

chandauli

4:41 PM, May 19, 2026

Share:

Chandauli News: युवक ने मंदिर के पास फंदा लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका.
logo

मृतक विकास मौर्य की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर गांव में मंगलवार की अल सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

Img

जानकारी के अनुसार नदेसर मारूफपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विकास मौर्या पुत्र अंगद मौर्या खेती-किसानी का कार्य करता था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य खेत में सब्जी तोड़ने चले गए। इसी दौरान विकास गांव के पूर्वी छोर पर स्थित मां काली मंदिर के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास युवकों द्वारा बीम खींचने के लिए लगाए गए बांस के ढांचे पर उसने अपने गमछे का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो शोर मच गया। मौके पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

Img

परिजनों के अनुसार विकास के दादा लालजी मौर्या ने बताया कि परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी गांव के लोगों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने तक विकास की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची मृतक की मां बैजन्ती देवी, पत्नी आकांक्षा और भाई विशाल का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं तीन वर्षीय मासूम बेटी आयुषी घटना से अनजान परिवार के लोगों को देखती रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.