Chandauli News: बंद कमरे में युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह से था परेशान.
"प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।"
chandauli
8:22 PM, Apr 3, 2026
Share:


थाना सैयदराजा, चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शमसेर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि शमसेर कुमार का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। गुरुवार को उसने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ।
विज्ञापन
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। शमसेर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



